Skip to main content

जैन धर्म महत्त्वपूर्ण Fact

 जैन धर्म के (Founder) संस्थापक ऋषभदेव थे। ऋषभदेव प्रथम तीर्थंकर भी थे। जैन साधुओं को तीर्थंकर कहा गया है। महावीर स्वामी से पहले जैन धर्म में 23 तीर्थंकर हुये हैं। 23 वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ थे। तथा 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी थे। जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ काशी के इक्ष्वाकु वंश के राजा अश्वसेन के बेटे थे तथा महावीर स्वामी से 250 वर्ष पहले हुये थे। जैन तीर्थंकर ऋषभदेव तथा अरिष्टनेमी का उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है। विष्णु पुराण तथा भागवत पुराण में ऋषभदेव का उल्लेख नारायण अवतार के रूप में मिलता है। महावीर स्वामी ने जैन धर्म में आवश्यक सुधार करके व्यापक स्तर पर प्रचार कर जैन धर्म को शिखर तक पहुँचाया।

महावीर स्वामी का जन्म वैशाली के पास कुण्डग्राम(आधुनिक नाम बसुकुण्ड – वज्जि संघ का गणतंत्र) में 540 ई.पू. में हुआ था। महावीर के पिता का नाम सिद्धार्थ तथा माँ का नाम त्रिशला था। त्रिशला लिच्छवि के राजा चेटक की बहन थी।

महावीर स्वामी के दामाद का नाम जामालि था, जो बाद में महावीर के शिष्य बन गये। प्रथम जैन भिक्षुणी नरेश दधिवाहन की बेटी चम्पा थी।महावीर स्वामी का विवाह यशोदा नामक राजकुमारी से हुआ था, जो राजा समरवीर की पुत्री थी।

महावीर स्वामी सत्य की खोज में 30 वर्ष की आयु में गृह-त्याग कर सन्यासी हो गये थे। 12 वर्ष की कठोर तपस्या के बाद जम्भिग्राम के निकट ऋजुपालिका नदी के तट पर एक वृक्ष के नीचे सर्वोच्च ज्ञान (कैवल्य) की प्राप्ति हुई। कैवल्य ज्ञान की प्राप्ति के बाद महावीर स्वामी को कई नामों से जाना जाने लगा जैसे – कैवलीन, जिन (विजेता),निर्ग्रन्थ (बंधन रहित), महावीर, अर्हत (योग्य)।

कैवल्य ज्ञान की प्राप्ति के बाद महावीर ने कौशल, मगध, मिथिला, चंपा आदि राज्यों में भ्रमण कर अपने धर्म का 30 वर्ष तक प्रचार किया। 72 वर्ष की आयु में 468 ई.पू. में महावीर स्वामी को राजगृह के समीप पावापुरी में निर्वाण (मृत्यु) प्राप्त हुआ।

महावीर स्वामी के 11 शिष्य थे, जिन्हें गणधर कहा जाता था।

महावीर स्वामी के पंचमहाव्रत

  1. अहिंसा,
  2. सत्य,
  3. अस्तेय,
  4. अपरिग्रह,
  5. ब्रह्मचर्य।

त्रिरत्न

सम्यक् दर्शन – यथार्थ ज्ञान के प्रति श्रद्धा ही सम्यक दर्शन है।

सम्यक ज्ञान – सत्य व असत्य का अंतर ही सम्यक ज्ञान है।

सम्यक चरित्र – अहितकर कार्यों का निषेध तथा हितकारी कार्यों का आचरण ही सम्यक चरित्र है।

 पंच अणुव्रत

जैन गृहस्थों के लिये भी पाँच व्रत प्रतिपादित किये गये, जिन्हें अणुव्रत की संज्ञा दी गयी है-

  1. अहिंसाणुव्रत
  2. सत्याणुव्रत
  3. अस्तेयाणुव्रत
  4. ब्रह्मचर्याणुव्रत
  5. अपरिग्रहणुव्रत।

सात शील व्रत

  1. दिग्व्रत
  2. देशव्रत
  3. अनर्थ दंडव्रत
  4. सामरिक व्रत
  5. प्रोषधोपवास
  6. उपभोग-प्रतिभोग
  7. अतिथि-संविभाग

जैन सभाएँ

पहली जैन सभा – प्रथम जैन सभा 300 ई.पू. में पाटलिपुत्र में स्थूलभद्र एवं संभूति विजय के (Leadership) नेतृत्व में हुई थी। इसी जैन सभा के बाद जैन धर्म दो भागों में विभाजित हो गया, जो श्वेताम्बर (सफेद कपङे पहनते हैं) एवं दिगंबर (जो एकदम नग्नावस्था में रहते हैं) के नाम से जाने गये। चौथी शताब्दी के अंत में दक्षिण बिहार में भयंकर अकाल पङा तब जैनों का एक भाग भद्रबाहु के नेतृत्व में मैसूर चला गया तथा दूसरा भाग स्थूलबाहु के नेतृत्व में पाटलिपुत्र में रह गया। भद्रबाहु के अनुयायी श्वेताम्बर कहलाए तथा स्थूलबाहु के अनुयायी दिगम्बर कहलाए।राजाओं में उदायिन, बिन्दुसार और खारवेल जैन धर्म के समर्थक कहे जाते हैं। मथुरा और उज्जैन जैन धर्म के प्रधान केन्द्र थे।


Comments

Popular posts from this blog

नमस्ते अस्तु भगवन विश्र्वेश्र्वराय महादेवाय

                                                            नमस्ते अस्तु भगवन विश्र्वेश्र्वराय महादेवाय त्र्यम्बकाय त्रिपुरान्तकाय त्रिकालाग्निकालाय कालाग्निरुद्राय नीलकण्ठाय मृत्युंजयाय सर्वेश्र्वराय सदाशिवाय श्रीमन् महादेवाय नमः ॥दोहा॥ श्री गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान।  कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान॥ जय गिरिजा पति दीन दयाला। सदा करत सन्तन प्रतिपाला॥ भाल चन्द्रमा सोहत नीके। कानन कुण्डल नागफनी के॥ अंग गौर शिर गंग बहाये। मुण्डमाल तन छार लगाये॥ वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे। छवि को देख नाग मुनि मोहे॥ मैना मातु की ह्वै दुलारी। बाम अंग सोहत छवि न्यारी॥ कर त्रिशूल सोहत छवि भारी। करत सदा शत्रुन क्षयकारी॥ नन्दि गणेश सोहै तहँ कैसे। सागर मध्य कमल हैं जैसे॥ कार्तिक श्याम और गणराऊ। या छवि को कहि जात न काऊ॥ देवन जबहीं जाय पुकारा। तब ही दुख प्रभु आप निवारा॥ किया उपद्रव तारक भारी। देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी॥ तुरत षडानन आप पठायउ। लवनिमेष महँ मार...

शिव और शक्ति: 54 शक्ति स्थल कैसे जन्मे थे ?

  शिव और शक्ति: 54 शक्ति स्थल कैसे जन्मे थे अपने पिता द्वारा शिव का अपमान करने पर सती ने अग्नि में अपने आप को कैसे जलाया? बिलकुल शांति में, कोई अतीत नहीं है। पूर्ण आंदोलन में भी कोई अतीत नहीं है। ये दो मूलभूत मार्ग हैं जिन्हें शिव ने पाया जो सृष्टि है और सृष्टि का स्रोत है। यही कारण है कि उन्हें लगातार एक जंगली नर्तक या एक तपस्वी के रूप में चित्रित किया जाता है जो अभी भी पूरी तरह से है।   शिव-पार्वती विवाह कथा-पुराणों के अनुसार ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ माता सती को ही पार्वती, दुर्गा, काली, गौरी, उमा, जगदम्बा, गिरीजा, अम्बे, शेरांवाली, शैलपुत्री, पहाड़ावाली, चामुंडा, तुलजा, अम्बिका आदि नामों से जाना जाता है। इनकी कहानी बहुत ही रहस्यमय है। यह किसी एक जन्म की कहानी नहीं कई जन्मों और कई रूपों की कहानी है। देवी भागवत पुराण में माता के 18 रूपों का वर्णन मिलता है। हालांकि नौ दुर्गा और दस महाविद्याओं (कुल 19) के वर्णन को पढ़कर लगता है कि उनमें से कुछ माता की बहने थीं और कुछ का संबंध माता के अगले जन्म से है। जैसे पार्वती, कात्यायिनी अगले जन्म की कहानी है तो तारा माता की बहन थी। मात...

शिव और गंगा (Shiva and Ganga)

   Shiva and Ganga  शिव के तांडव से बहती गंगा की कथा  Shiva and Ganga – गंगा को शिव के खूंटों से टपकना चाहिए। हिमालय में एक कहावत है कि हर शिखर स्वयं शिव है। हिमालय की चोटियाँ बर्फ से ढकी हुई हैं, और इन बर्फ से ढके पहाड़ों से बहने वाले कई छोटे-छोटे नाले धीरे-धीरे आत्मसात करते हैं और धाराएँ और फिर नदियाँ बन जाती हैं। यही कारण है कि उन्होंने कहा कि पहाड़ शिव की तरह है, और ये धाराएं बहती जा रही हैं और ये खूंखार हैं और गंगा नदी बन गई है, जो आसमान से आती है - जो बहुत सच है क्योंकि बर्फ आसमान से गिरती है। यह वह प्रतीक है जिसने गंगा की पौराणिक कथा को बनाया है, और इसे सबसे शुद्ध पानी माना जाता है क्योंकि यह आकाश से आता है। इन सबसे ऊपर, यह एक निश्चित भूभाग से बहकर एक निश्चित गुणवत्ता हासिल कर चुका है।जैसा कि आप जानते हैं, भारत में भले ही किसी को मरना हो, उन्हें थोड़ा गंगाजल चाहिए। गंगा का पानी कुछ बहुत खास हो सकता है, इसलिए नहीं कि आप कुछ मानते हैं, बल्कि सिर्फ इसलिए कि पानी की गुणवत्ता ऐसी है। किंवदंती है कि गंगा को एक आकाशीय नदी माना जाता है, जो इस ग्रह पर उतरी थी, और इसके ...