Skip to main content

भागवत धर्म (वैष्णव धर्म )

 

भागवत धर्म (वैष्णव धर्म )

भागवत धर्म को वैष्णव धर्म के रूप में भी जाना जाता है। इस धर्म का उद्भव मौर्योत्तर काल में हुआ। इस धर्म के संस्थापक वासुदेव कृष्ण थे, जो वृष्णि वंशीय यादव कुल के सम्माननीय थे। ब्राह्मण धर्म के जटिल कर्मकाण्ड एवं यज्ञीय व्यवस्था के विरुद्ध प्रतिक्रिया स्वरूप उदय होने वाला प्रथम सम्प्रदाय भागवत सम्प्रदाय था। वासुदेव कृष्ण को वैदिक देव विष्णु का अवतार माना गया है।

भागवत सम्प्रदाय में वेदान्त, सांख्य और योग के दार्शनिक तत्वों व विचारधाराओं का समावेश है।

वायु पुराण के अनुसार भगवान वासुदेव के पिता वसुदेव ने घोर तपस्या की थी, जिसके परिणामस्वरूप देवकी के गर्भ से चतुर्बाहु वाले दिव्य रूपी भगवान ने अवतार लिया।



छान्दोग्य उपनिषद के एक अवतरण में ऋषि घोर इंगिरस के शिष्य तथा देवकी पुत्र श्रीकृष्ण का वर्णन मिलता है। वासुदेव जो श्रीकृष्ण का प्रारंभिक नाम था, पाणिनी के समय में प्रचलित था। भागवत काल में वासुदेव की भक्ति पूजा करने वाले वासुदेवक कहे जाते थे।

पाणिनी के समय में वासुदेव का पूजन तथा भागवत धर्म का प्रसार-प्रचार तेज गति से प्रारंभ हो गया था।

श्री कृष्ण के अनुसार ज्ञान, कर्म और भक्ति से मनुष्य मोक्ष प्राप्त कर सकता है।

विष्णु एवं नारायण का एकीकरण भी इसी युग में हुआ। वासुदेव कृष्ण उसी अंश के माने जाने लगे।

बेसनगर के द्वितीय ई.पू. के एक अभिलेख से पता चलता है, कि यूनानी दूत तक्षशिला निवासी होलियोडोरस ने वासुदेव के स्मरण में गरुङध्वज स्थापित कराया था। उसने स्वयं को भागवत घोषित किया था। मत्स्य, वायु, पुराण, ब्राह्मण पुराणों में नारायण को विष्णु का स्वरूप माना है।

Comments

Popular posts from this blog

नमस्ते अस्तु भगवन विश्र्वेश्र्वराय महादेवाय

                                                            नमस्ते अस्तु भगवन विश्र्वेश्र्वराय महादेवाय त्र्यम्बकाय त्रिपुरान्तकाय त्रिकालाग्निकालाय कालाग्निरुद्राय नीलकण्ठाय मृत्युंजयाय सर्वेश्र्वराय सदाशिवाय श्रीमन् महादेवाय नमः ॥दोहा॥ श्री गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान।  कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान॥ जय गिरिजा पति दीन दयाला। सदा करत सन्तन प्रतिपाला॥ भाल चन्द्रमा सोहत नीके। कानन कुण्डल नागफनी के॥ अंग गौर शिर गंग बहाये। मुण्डमाल तन छार लगाये॥ वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे। छवि को देख नाग मुनि मोहे॥ मैना मातु की ह्वै दुलारी। बाम अंग सोहत छवि न्यारी॥ कर त्रिशूल सोहत छवि भारी। करत सदा शत्रुन क्षयकारी॥ नन्दि गणेश सोहै तहँ कैसे। सागर मध्य कमल हैं जैसे॥ कार्तिक श्याम और गणराऊ। या छवि को कहि जात न काऊ॥ देवन जबहीं जाय पुकारा। तब ही दुख प्रभु आप निवारा॥ किया उपद्रव तारक भारी। देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी॥ तुरत षडानन आप पठायउ। लवनिमेष महँ मार...

शिव और शक्ति: 54 शक्ति स्थल कैसे जन्मे थे ?

  शिव और शक्ति: 54 शक्ति स्थल कैसे जन्मे थे अपने पिता द्वारा शिव का अपमान करने पर सती ने अग्नि में अपने आप को कैसे जलाया? बिलकुल शांति में, कोई अतीत नहीं है। पूर्ण आंदोलन में भी कोई अतीत नहीं है। ये दो मूलभूत मार्ग हैं जिन्हें शिव ने पाया जो सृष्टि है और सृष्टि का स्रोत है। यही कारण है कि उन्हें लगातार एक जंगली नर्तक या एक तपस्वी के रूप में चित्रित किया जाता है जो अभी भी पूरी तरह से है।   शिव-पार्वती विवाह कथा-पुराणों के अनुसार ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ माता सती को ही पार्वती, दुर्गा, काली, गौरी, उमा, जगदम्बा, गिरीजा, अम्बे, शेरांवाली, शैलपुत्री, पहाड़ावाली, चामुंडा, तुलजा, अम्बिका आदि नामों से जाना जाता है। इनकी कहानी बहुत ही रहस्यमय है। यह किसी एक जन्म की कहानी नहीं कई जन्मों और कई रूपों की कहानी है। देवी भागवत पुराण में माता के 18 रूपों का वर्णन मिलता है। हालांकि नौ दुर्गा और दस महाविद्याओं (कुल 19) के वर्णन को पढ़कर लगता है कि उनमें से कुछ माता की बहने थीं और कुछ का संबंध माता के अगले जन्म से है। जैसे पार्वती, कात्यायिनी अगले जन्म की कहानी है तो तारा माता की बहन थी। मात...

महर्षि दधीचि का सबसे महान त्याग